पर्यटन नगरी- ओसियां (Tourism city -osian)
पर्यटन नगरी - ओसियां
अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं और आपकी योजना इस बार सुदूर रेगिस्तान कि तरफ मारवाड़ में घूमने का हैं तो हो जाएं तैयार मारवाडी के प्रवेश द्वार जोधपुर से। जिसमें आज हम अपने पहले पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे वो हैं ओसियां।ओसियां को अगर पर्यटन कि दृष्टि से देखा जाए तो यह राजस्थान का एक अति सुंदर स्थल हैं।
ओसियां को राजस्थान का भुवनेश्वर, 24 मंदिरो कि नगरी, मिनी सम आदि के नाम से जाना जाता हैं।
ओसियां में एक तरफ पुरातत्व काल के मंदिर हैं तो दूसरी तरफ चांदी जैसे रेशमी धोरे हैं।
यहां आने वाले पर्यटको कि संख्या में सालो साल बढ़ोतरी होती हैं क्योंकि यहां पर आने वाले पर्यटन यहां कि मेहमान नवाजी के कायल हो जाते हैं। ओसियां में आकर अगर ओसियां के दहीबड़े नहीं खाए तो कुछ नहीं खाया।
प्रमुख दर्शनीय स्थल
1. सच्चियाय माताजी का मंदिर
2. जैन मंदिर
3.बाबा बावड़ी
4.सुर्य मंदिर एंव अन्य छोटे मंदिर
5. रेगिस्तान में ऊंट सफारी
6. जीप में गांव सफारी
7. ग्रामीण रहन सहन का अवलोकन
8. रेगिस्तानी रात
अगर आप ओसियां घूमने निकले तो यह सभी स्थल जरूर देंखे। रेगिस्तान में ऊंट सफारी, जीप सफारी, गांवो में घुमना यह सब बहुत अद्भुत हैं।
ओसियां घूमने के लिए आपको 2 दिन का समय चाहीए।
यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी का होता हैं। यहां घूमने के लिए आप जोधपुर से बीकानेर के रास्ते जोधपुर से 60 किलोमिटर पर स्थित हैं। यही से रेगिस्तान कि शुरुआत होती हैं यदि आप यहां पर सुबह के समय पहुंच जाए तो बहुत अच्छा रहेगा सुबह सुबह सबसे पहले सच्चियाय माताजी की आरती के दर्शन करके जैन मंदिर तथा अन्य मंदिर के साथ बाबा बावड़ी के दर्शन शाम 4:00 बजे तक आराम से हो जाएंगे। इस दौरान नाश्ता और दिन का भोजन पास स्थित भोजनालयों में आराम से कर सकते हैं।
इसके पश्चात सीधे धोंरो में आ जाए यहां पर उंट सफारी, धोरे पर बाइक सफारी कर सकते हैं। शाम का ठहराव धोंरो में होटलों में या गांव ढाणी में कर सकते हैं। ये आप पर डिपेंड करता हैं। दूसरे दिन में गांव का भ्रमण रहता हैं जो आप जीप या ऊंट के साथ कर सकते हैं। जिसमें गांव के झोपड़े, खेते में काम करते किसान, बर्तन बनाता कुम्हार, दरी उधोग आदि दिखाई जाते हैं। इसके पश्चात आप अपने आगे के भ्रमण के लिए निकल सकते हैं।
आप का यह भ्रमण 5000 से लेकर 25000 भारतीय रुपये तक में पुरा होगा।
Tourism city - Osian
If you are planning to move around and your plan is to roam in Marwar on the remote desert, then you will get ready Marwadi entrance from Jodhpur. In which today we will get information about our first tourist destination: OisianIf the oceanies are seen in terms of tourism, it is a beautiful place of Rajasthan.
Osians are known as Bhubaneswar of Rajasthan, 24 temples, Nagari, Mini Sam etc.Osians are known as Bhubaneswar of Rajasthan, 24 temples, Nagari, Mini Sam etc.
There are archaeological temples on one side, and silk like silver on the other side of the oasian.
The number of tourists coming here is increasing year after year because the tourists visiting here are convinced by the guests. If you do not eat oatmeal and do not eat in the oceans then do not eat anything.
Major sights
1. Temple of Sachyayya Mataji
2. Jain Temple
3.Baba Bawdi
4. Sun Temple and other smaller temples
5. Camel Safari in the Desert
6. Village Safari in Jeep
7. Overview of rural living beings
8. Desert Night.
If you go out to roam the oasis then you can see this all the place. In the desert camel safari, jeep safari, walking in the villages are all very wonderful.You should have 2 days to roam the ocean.
The best time to visit here is from October to February. To roam here, you are located at Jodhpur from Bikaner on 60 km from Jodhpur. This is the beginning of the desert. If you reach here in the morning, then it will be very good. In the morning, first by seeing the Satiya Mataji's Aarti, with the Jain temple and other temples, the Darshan of Baba Baavdi will be pleasant until 4:00 PM. Will happen.During this the breakfast and the day meal can be done comfortably in the adjoining eateries.
After this, come straight into the Dhonro. Here the camel safari can bike safari on the dhara. The evening can be stopped at Dhonro hotels or in the village Dharni. They Depend on You In the second day there is a tour of the village which you can do with a jeep or a camel. The village huts, farmers working in the fields, pot making potter, paddy industry etc. are shown. After this you can leave for your next excursion.
This visit of you will be completed from 5000 to 25000 Indian Rupees.
Hukam singh Bhati
8890338663




9521068128
ReplyDelete