सूर्य नगरी - जोधपुर
सूर्य नगरी- जोधपुर
1. जसवंत थड़ा2. ब्लूसिटी या पुराना शहर3. मेहरान गढ़4. मंडोर गार्डन5. सूरपुरा डैम6. उम्मेद भवन7. घंटा घर8. राव जोधा पार्क
- जोधपुर के प्रमुख होटल
- जोधपुर घूमने का सही समय
- जोधपुर कैसे आए
- जोधपुर घूमने का बजट
जोधपुर टूर
घूमने की दृष्टि से जोधपुर बेस्ट पैलेस है। आप यहां पर परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हो। जोधपुर शहर में घूमने के लिए मंडोर गार्डन, किला, सूरपुरा डैम, उम्मेद भवन, पुरानी सिटी आदि प्रमुख है। जोधपुर के अधिकतर घरों पर नीला रंग किया हुआ है इसलिए इसे ब्लुसिटी भी कहा जाता है।
जोधपुर से निकलकर ओसियां, फलोदी और जैसलमेर के लिए भी घूमने निकल सकते है। जिसमे ओसियां के बारे में हमने पिछले ब्लॉग में बात की थी और जैसलमेर के लिए हम आगे एक ब्लॉग बनाएंगे जिसमे बताएंगे।
जोधपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल
1. जसवंत थड़ा
जसवंत थड़ा अपनी पत्थर की निकासी के लिए जाना जाता है। सफेद संगमरमर से बना ये दर्शनीय स्थल मानो ताजमहल की याद दिला रहा है । इसलिए इसे राजस्थान का ताजमहल भी कहा जाता है। ये मेहरानगढ़ दुर्ग के जस्ट सामने ही बना हुआ है। यहां शाम के समय जबरदस्त भीड़ कपल की रहती है और हां इसे जोधपुर का लवर प्वाइंट भी कहा जाता है। फोटोग्राफी के लिए और प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए बहुत ज्यादा स्पॉट किया जाने वाला स्थान है।2.पुरानी सिटी या ब्लूसिटी
किले के निचले हिस्से में संकरी गलियों में जोधपुर का सबसे ज्यादा दर्शनीय और मनमोहक दृश्य ब्लू सिटी है यहां के सभी घरों को नीले रंग से पोता जाता है जिसे पारंपरिक ब्लूसिटी भी कहा जाता है। ये गलियां और यहां के पुराने घरों को नीले रंग से रंगने का एक कारण यह भी है की नीला रंग गर्मियों में ठंडक देता है। ये स्पॉट फोटोग्राफी के बेस्ट ऑफ आल है।3. मेहरानगढ़
मेहरान गढ़ लगभग सिटी के मध्य में और सबसे ऊपरी स्थान पर स्थित है। मेहरानगढ़ का निर्माण राव जोधा ने 1459 में करवाया था। यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार स्थान है।इस किले के अंदर चामुंडा माता जी का मंदिर भी है और इस किले पर राठौड़ राजवंशों का आधिपत्य है।
4. मंडोर गार्डन
मेहरानगढ़ से निकलने के बाद हम सीधा मंडोर गार्डन भी आ सकते है। जिसे रामायण काल में रावण का ससुराल भी कहा जाता है। मंडोर गार्डन में पर्तिहार राजवंश के पुराने किले के खंडर भी दर्शनीय है इसके अलावा और गार्डन और बच्चो का पार्क भी बहुत शानदार और दर्शनीय है। यह पूरा गार्डन प्राचीन स्थापत्य कला के तहत बनाया गया है।
5. सूरपुरा डैम
सूरपुरा डैम मंडोर गार्डन से सिर्फ 2 से 3 किलोमीटर पर ही स्थित है इस पार्क को पर्यटन की दृष्टि से ही तैयार किया गया है। इसमें वाटर प्रोग्रामिंग के तहत बहुत सारी एक्टिविटीज करवाई जाती है जो की चार्जेबल रहती है। जिसमे नौका यान और बहुत सारी वाटर एक्टिविटीज करवाई जाती है।
6. उम्मेद भवन
उम्मेद भवन जोधपुर महाराजा हिज हाईनेस
गजे सिंह जी का खुद का रहवास स्थान है और साथ ही साथ 5 सितारा होटल भी। जोधपुर का सबसे महंगा और लॉयल होटल है उम्मेद भवन पैलेस इस पैलेस को पर्यटन दृष्टि से भी देखा जाता है।
7. घंटाघर या क्लॉकटावर
जोधपुर का घंटाघर भी अपने आप में बहुत ज्यादा दर्शनीय है तथा यहां का बाजार खरीददारी की दृष्टि से लाजवाब है।
इसके अलावा भी बहुत सारे दर्शनीय स्थल जोधपुर की शोभा बढ़ाते है जिसमे राव जोधा डेजर्ट रोक पार्क, गुड़ा बिश्नोइया डिसर्ट विलेज, ओसियां द मिनी सम, फ्लाइंग फॉक्स, कायलाना लेक, बालसमंद लेक, सरदार मुजियम, उम्मेद जू पैलेस आदि।
जोधपुर के प्रमुख होटल
अगर आप जोधपुर घूमने आते है तो पक्का कन्फर्म है की आप एक दिन में घूम नही सकते। इसलिए यहां रुकने के लिए होटल्स का पता होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। वैसे तो यहां रुकने के लिए कम बजट 500 रुपए/नाईट से लेकर हजारों रूपया की होटल्स आपको आसानी से मिल जाती है फिर भी हम यहां पर कुछ होटल्स के बारे में बात कर लेते है। अगर हम बात करे शाही और बड़े होटल्स की तो
- ताजहरी होटल
- उम्मेद भवन पैलेस
- अजीत भवन पैलेस आदि
और यही हम सही बजट में बात करे तो कुछ होटल्स है।
- लॉर्ड्स इन
- अभय डेज होटल
- प्रिंस होटल आदि
जोधपुर का रहन सहन पहनावा और खाना
जोधपुर का पारंपरिक पहनावा पुरुषो का धोती कुर्ता सिर पर साफ और पैरो मे पगरखी (जुती) है जो की आज भी बुजुर्गो के पहनावे में देखी जा सकती है। इसके अलावा विभिन्न पारंपरिक होटलों में भी ये वेशभूषा देखी जा सकती है। वही औरतों में लहंगा राजस्थानी कुर्ती और ओरनी जिसे चुंदड़ी भी कहा जा सकता है। वही यहां की कचोरी और मिर्चिबडा भी बहुत ज्यादा फेमस है।
जोधपुर घूमने का सही समय
जोधपुर घूमने के लिए सही समय के बारे में हम थोड़ा ऊपर चर्चा कर चुके है फिर जोधपुर आप साल में कभी भी आ सकते है उसके लिए कोई बाध्यता नही है लेकिन अगर मौसम का मिजाज देखकर और पर्यटन की आवाजाही के आधार पर बात करे तो अगस्त से लेकर फरवरी मार्च तक का समय बहुत ज्यादा सही है क्योंकि जोधपुर राजस्थान का पश्चिमी हिस्सा है और यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है इसलिए सर्दियों का समय पर्यटन की दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
जोधपुर कैसे आए
जोधपुर आने की दृष्टि से देखे तो कोई ज्यादा दिक्कत परेशानी नही रहती है क्योंकि यहां आने के लिए भारत के प्रत्येक कोने से बस, ट्रेन और हवाई सुविधा उपलब्ध रहती है। अगर भारत की राजधानी से बात करे तो दिल्ली से जोधपुर आने के लिए जयपुर होकर आना पड़ता है और यहां के लिए बहुत सारी ट्रेन और बस तथा फ्लाइट्स मिल जाती है। बस में दिल्ली से जोधपुर पहुंचने में 12 से14 घंटे का समय लगता है और ट्रेन में भी इता ही समय लगता है। यदि आप फ्लाइट से जोधपुर आ रहे है तो दिल्ली के 4 से 5 हजार रुपए का खर्चा आता है। कुल मिलाकर जोधपुर आने के लिए बाय रोड और बाय फ्लाइट कोई प्राब्लम नही रहती है।
जोधपुर घूमने का बजट
अगर आप जोधपुर सच में घूमना चाहते है और इसका एंजॉय करना चाहते है तो कम से कम 3 दिन का प्लेन करके ही आए। अगर आप दिल्ली से जोधपुर घूमने के लिए 3 दिन के रहने , खाने, आने जाने और टिकट्स का अगर मोटा मोटा खर्चा पकड़े तो बस का किराया एक साइड का 750 से 1000 रुपए तक है वही रहने का 2 रात का 1400 रुपए खाने का अगर देखे तो 3 दिन का 2000 रुपए होता है इसके अलावा टिकट्स का मोटा खर्चा 1000 से 1500 रुपए तक आता है। इस प्रकार से आप बस में आते है तो 5000 से 6000 रुपए तक का खर्चा आता है और बाकी ये आप पर डिफेंड करता है की आप किस प्रकार से खर्चा करते है उस हिसाब से ये खर्चा बढ़ता जायेगा।
मेरे बारे में
मैं हुक्म सिंह भाटी एक फुल टाइम ब्लॉगर। मेने आर्ट्स में ग्रेजुएट किया और उसके बाद कुछ साल के लिए टीचिंग की एंड सींस 2019 मैं ब्लॉगर पर काम करने लगा।
Suncity - Jodhpur
Friends, today we are talking about one such tourist place of Rajasthan.
Which the whole world knows as Sun City or Blue City. By the way, if you are making a plane to visit Jodhpur, then make a plane for at least 3 days and if you keep this idea of winter, then what to say because the summer here is a little more dangerous, so tourists are less liked .
Some tips of what we will discuss
- Jodhpur Tour
- Major Attractions of Jodhpur
- Jaswant Thada
- Bluecity or Old City
- Mehran Garh
- Mandore Garden
- Surpura Dam
- Umaid Bhawan
- Clock tower
8. Rao Jodha Park
- Top hotels in Jodhpur
- Best time to visit Jodhpur
- how to reach jodhpur
- budget to visit jodhpur
Jodhpur Tour
Jodhpur is the best palace to visit. You can come here with family and friends. Mandore Garden, Fort, Surpura Dam, Umaid Bhawan, Old City etc. are prominent to visit in Jodhpur city. Most of the houses in Jodhpur are painted blue, hence it is also called Bluecity
After leaving Jodhpur, you can also go to Osian, Phalodi and Jaisalmer. In which we talked about Osian in the previous blog and for Jaisalmer we will make a further blog in which we will tell..
Major Attractions of Jodhpur
1. Jaswant Thada
Jaswant Thada is known for its stone extraction. This scenic spot made of white marble is reminiscent of the Taj Mahal. That is why it is also called the Taj Mahal of Rajasthan. It is built just in front of Mehrangarh fort. Here in the evening there is a huge crowd of couples and yes it is also called the Lover Point of Jodhpur. It is a very popular spot for photography and pre wedding photography
2.Old City or BlueCity
The most scenic and beautiful view of Jodhpur in the narrow lanes at the bottom of the fort is the Blue City, all the houses here are painted blue, which is also called the traditional Blue City. One of the reasons for painting these streets and the old houses here with blue color is that blue color gives coolness in summer. This spot is the best of all photography.
3. Mehrangarh
Vv Mehran Garh is located almost in the middle of the city and at the top. Mehrangarh was built by Rao Jodha in 1459. This is a very spectacular place from the point of view of tourism. There is also a temple of Chamunda Mata ji inside this fort and this fort is ruled by the Rathore dynasties.
4. Mandore Garden
After leaving Mehrangarh, we can also directly come to Mandore Garden. Which is also called Ravana's in-laws during the Ramayana period. The ruins of the old fort of the Partihar dynasty are also visible in Mandore Garden, apart from this, the garden and children's park are also very spectacular and scenic. This entire garden has been built under ancient architecture.
5. Surpura Dam
Surpura Dam is located only 2 to 3 kilometers from Mandore Garden, this park has been prepared from the point of view of tourism. In this, many activities are done under water programming, which is chargeable. In which boating and many water activities are done.
6. Umaid Bhawan
Umaid Bhawan Jodhpur Maharaja His Highness Gaje Singh ji has his own residence as well as a 5 star hotel. Umaid Bhawan Palace is the most expensive and loyal hotel of Jodhpur, this palace is also seen from tourist point of view.
7. Clocktower
The clock tower of Jodhpur is also very visible in itself and the market here is wonderful from the point of view of shopping. Apart from this, many places of interest add to the beauty of Jodhpur, including Rao Jodha Desert Rock Park, Guda Bishnoia Desert Village, Osian the Mini Sum, Flying Fox, Kaylana Lake, Balsamand Lake, Sardar Museum, Umaid Zoo Palace etc.
Top hotels in Jodhpur
If you come to visit Jodhpur, then it is sure that you cannot roam in a day. Therefore, it is also very important to know the hotels to stay here. Although you can easily get hotels from low budget 500 rupees / night to thousands of rupees to stay here, yet we talk about some hotels here. If we talk about royal and big hotels then
- Tajhari Hotel
- Umaid Bhavan Palace
- Ajit Bhawan Palace etc.
And if we talk about this in the right budget, then there are some hotels.
- Lord's Inn
- Abbey Days Hotel
- Prince Hotel etc
In this way, there are many hotels which you will get from 500 rupees, apart from this, if you do not stay in the hotel, you can also take a home stay in the village in the desert outside..
Jodhpur's lifestyle, clothing and food
The traditional dress of Jodhpur is men's dhoti kurta clean on the head and pagarkhi (juti) in the feet, which can be seen even today in the clothes of the elderly. Apart from this, these costumes can also be seen in various traditional hotels. In the same women, lehenga Rajasthani kurti and orni which can also be called chundari. The Kachori and Mirchibada are also very famous here.
Best time to visit Jodhpur
We have discussed a little above about the right time to visit Jodhpur, then you can come to Jodhpur anytime of the year, there is no compulsion for it, but if you talk about the weather patterns and on the basis of the movement of tourism, then from August. The time from February to March is very right because Jodhpur is the western part of Rajasthan and it is very hot here, so winter time is very important from the point of view of tourism.
How to reach jodhpur
From the point of view of coming to Jodhpur, there is not much problem because bus, train and air facility are available from every corner of India to come here. If we talk about the capital of India, then to come from Delhi to Jodhpur, one has to come via Jaipur and many trains and buses and flights are available here. It takes 12 to 14 hours to reach Jodhpur from Delhi by bus and same time by train. If you are coming to Jodhpur by flight, then Delhi costs 4 to 5 thousand rupees.
Budget to visit jodhpur
If you really want to roam Jodhpur and want to enjoy it, then come by plane for at least 3 days. If you catch the hefty expenses of 3 days' stay, food, travel and tickets to travel from Delhi to Jodhpur, then the bus fare is from 750 to 1000 rupees for one side, if you see 1400 rupees for 2 nights for the same stay. So 3 days is 2000 rupees, apart from this the hefty cost of tickets comes from 1000 to 1500 rupees. In this way, if you come in the bus, then it costs 5000 to 6000 rupees and the rest it depends on you that what you do.
About me
I am Hukum Singh Bhati a full
time blogger. I graduated in
Arts and after that for a few
years I started working as a
Teaching & after that I starts
write Blog Sinse 2019.



Comments
Post a Comment